ओलंपिक खेल।


The Favorite Boy🌦: खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेल मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। खेल से मनोरंजन होने के साथ-साथ अनुशासन परस्पर सहयोग की भावना जागृत होती है।


ओलंपिक खेल भी ऐसे ही खेल है। जो खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा और शक्ति को उजागर करते हैं। ओलंपिक खेलों का उद्देश्य विश्व के देशों को एक दूसरे के निकट लाना,उनमें आपसी सद्भाव व प्रेम बढ़ाना है।


ईसा से लगभग 12 वर्ष पूर्व यूनान के ओलंपिक नामक स्थान पर ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। इस खेल के जन्मदाता हरक्यूलिस थे। उस समय भी इन खेलों में दौड़ कु द,भाला फेंक, मुक्केबाजी आदि प्रतियोगिताएं होती थी। उस समय भी इन खेलों का आयोजन भव्य होता था,और इन खेलों में से सबसे ऊंचा सबसे तेज और सबसे ताकतवर का चुनाव होता था।


फ्रांस के एक प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री बैरन पियरे का मानना था। कि शारीरिक और मानसिक विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसी उद्देश्य से सन 1888 ईस्वी में, उन्होंने 'एकविल संस्था' की स्थापना की। इस संस्था का प्रमुख कार्य फ्रांस के विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देना था। उनके मन में यह योजना थी। कि सभी देशों के खिलाड़ी एक स्थान पर एकत्र हुए और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले।


इस प्रकार आधुनिक ओलंपिक खेलों को प्रारंभ करने का श्रेय बैरन पियरे द को जाता है। पहला ओलंपिक सन 1896 ईसवी में एथेंस में आयोजित हुआ।इसमें अलग-अलग देशों से खिलाड़ी आए तथा इसमें दौड़, साइकिल दौड़ ,लान टेनिस ,कुश्ती , तैराकी, निशानेबाजी आदि खेलों को शामिल किया गया।


The Favorite Boy🌦: ओलंपिक खेल प्रत्येक 4 वर्ष बाद आयोजित किए जाते हैं। इन खेलों में पहले पुरुष ही भाग लेते थे। लेकिन अब इन खेलों में महिलाएं भी भाग लेती हैं।इन खेलों के शुभारंभ में ग्रीस के एथेन नामक स्थान से ओलंपिक मशाल का धावक उठाकर लाते हैं ,या मसाल खेलों के समाप्त होने तक जलती रहती है इन खेलों में जो खिलाड़ी विजय होते हैं उन्हें स्वर्ण, रजत तथा कस्य पदक पुरस्कार के रुप में दिए जाते हैं।


ओलंपिक खेल के जन्मदाता पियारे ने सन 1921 में ओलंपिक समिति की पेरिस कांग्रेश को ओलंपिक ध्वज भेंट किया।इस ध्वज की पृष्ठभूमि सफेद है। उस पर एक दूसरे में गूथे हुए 5 गोले बने हुए हैं प्रत्येक गोला एक एक महाद्वीप को दर्शाता है।


वास्तव में ओलंपिक खेलों से विश्व के विभिन्न देश एक-दूसरे के नजदीक आते हैं ।उनमें मित्रता और सद्भावना बढ़ती है। इन खेलों के समय रंग जाती देश का भेदभाव बिल्कुल नहीं दिखाई देता, बल्कि सभी देश के लोग में केवल मित्रता और एकता की भावना जागृत होती है।


वर्ष 2004 में यूनान की राजधानी एथेंस में 28 में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था। और 29 वे ओलंपिक खेलों का आयोजन वर्ष 2008 में बीजिंग (चीन) में हुआ था जबकि तीसरे ओलंपिक खेलों का आज का आयोजन वर्ष 2012 में लंदन (इंग्लैंड) में हुआ था।


Note-दोस्तों ओलंपिक खेल हमें एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना और मिल जुल कर रहना सिखाते हैं हम भी कुछ ऐसा कार्य करें जिससे मिल जुल कर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने