राष्ट्रीय त्योहार।


 खिल उठी कली कली,

 नया विकास छा गया।

 स्वतंत्रता दिवस की ज्योति लिए,

 नया प्रभात आ गया।

 द्वार द्वार सज गए,

 खुशी के दीप जल गए।

 गीत गा उठे सभी,

 तार तार बज गए।

 एकता की राह पर,

 शांति दीप जल गया।

 स्वतंत्रता दिवस लिए,

 नया प्रभात आ गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने