कोशिका जीव विज्ञान क्या है?(What is Cell Biology)
कोशिका जीवविज्ञान(Cell biology) विज्ञान की वह शाखा है जो जीवन की मूलभूत इकाई, यानी कोशिका (cell) के संरचना,
कार्य और उसके जीवन प्रक्रियाओं का अध्ययन कर करती है। कोशिका सभी जीवो की मूल इकाई है, चाहे वह पौधे हो,
जानवर हो, या सूक्ष्मजीव। कोशिका जीव विज्ञान के माध्यम से हम यह समझने का प्रयास करते हैं की कोशिकाएं कैसे काम
करती हैं, उनके अंदर कौन-कौन से अंगद (Organelles) होते हैं, और यह अंगद कैसे मिलकर कोशिका के जीवन को संचालित
करते हैं।
कोशिका की परिभाषा
कोशिका जीवन की सबसे छोटी और मूलभूत इकाई है जो स्वतंत्र रूप से जीवन के सभी कार्यों को करने में सक्षम है। प्रत्येक
जीव चाहे वह एक कोशिकीय हो या बहुकोशिकी कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। कोशिकाएं अपने आप में स्वतंत्रता होती
हैं, और इनमें अनुवांशिक सामग्री (DND) होती है, जो जीव के विकास, वृद्धि और प्रजनन को नियंत्रित करती है।
कोशिका जीवविज्ञान का इतिहास
कोशिका जीवविज्ञान का इतिहास 17वीं शताब्दी से शुरू होता है, जब सबसे पहले रॉबर्ट हुक (Robert hooke) ने 1965 में
कोशिका की खोज की। उन्होंने कार्क के एक टुकड़े को माइक्रोस्कोप के नीचे देखा और उसमें छोटे-छोटे कमरों जैसी जैसी
संरचनाए देखी, जिन्हें उन्होंने “सेल्स” (Cell) नाम दिया। इसके बाद, एंटोन बैन ल्यूवेनहोक ने सूक्ष्म जीवों को देखा और उन्हें
“एनिमेलक्यूल्स” (Animalcules) कहा।
19वीं शताब्दी में (Matthias Schleiden) और (Theodor Schwann) ने कोशिका (cell theory) सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसके
अनुसार सभी जीव कोशिकाओं से बने होते हैं और कोशिका जीवन की मूल इकाई है। बाद में (Rudolf Virchow) ने इस
सिद्धांत में यह जोड़ा की सभी कोशिकाएं पहले से मौजूद कोशिकाओं से ही उत्पन्न होती हैं।
कोशिका के प्रकार
कोशिकाएं मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं:
प्रोकैरियोटिक क्रोशियाएं: यह कोशिकाएं सरल संरचना वाली होती हैं और इनमें केंद्रक नहीं होता। इनमें अनुवांशिक सामग्री
(DNA) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) में स्वतंत्र रूप से बिखरी होती हैं। बैक्टीरिया प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं के उदाहरण हैं।
यूकैरियोटिक कोशिकाएं: यह कोशिकाएं जटिल संरचना वाली होती हैं और इनमें केंद्रक होता है, जो अनुवांशिक सामग्री को
संग्रहित करता है। यूकैरियोटिक कोशिकाएं पौधों, जानवरों, कवक और प्रोटेस्ट में पाई जाती है।
रिजल्ट
कोशिका जीव विज्ञान जीवन के मूलभूत सिद्धांतों को समझने की कुंजी है। यह हमें यह समझने में मदद करता है कि जीवन
कैसे काम करता है और कैसे हम अपने स्वास्थ्य, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी को बेहतर बना सकते हैं। कोशिका जीव विज्ञान के
अध्ययन से हम न केवल जीवन के रहस्यों को समझ सकते हैं बल्कि मानवता के लिए नहीं संभावनाएं भी खोल सकते हैं।