प्रस्तावना
आज के दौर में ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ा रही है, और ऐसे में पर्यावरण के अनुकूल एवं किफायती ऊर्जा स्रोतों की तलाश
जारी है। प्राकृतिक गैस (Natural Gas) एक ऐसा ही स्मार्ट एनर्जी विकल्प है जो न केवल ऊर्जा की जरूरत को पूरा करता है
बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह जीवाश्म ईंधनों में सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है और
इसका उपयोग घरेलू, प्रौद्योगिकी एवं परिवहन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
इस ब्लॉक में हम प्राकृतिक गैस के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, जिसमें इसके गुण, उपयोग, लाभ, भारत में इसकी उपलब्धता,
भविष्य की संभावनाएं और पर्यावरण पर प्रभाव शामिल होंगे।
प्राकृतिक गैस क्या है?
प्राकृतिक गैस एक जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuel) है जो पृथ्वी के सतह के नीचे गहराई में पाई जाती है। यह मुख्य रूप से मेथेन
(CH4) से बनी होती है, साथ ही इसमें थोड़ी मात्रा में एथेन, प्रोपने, ब्यूटेन और हाइड्रोकार्बन गैसे भी शामिल होती हैं। यह गैस
रंगहीन, गंधहीन और अत्यधिक ज्वलनशील होती हैं, इसलिए इसमें एक विशेष गंध मिलाई जाती है ताकि लीक होने पर इसका
पता लगाया जा सके।
प्राकृतिक गैस के प्रकार
कन्वेंशनल नेचुरल गैस (Conversational Natural Gas): यह भूमिका चट्टानों के रंध्रों में स्वतंत्र रूप से पाई जाती है और
आसानी से निकल जाती हैं।
अनकंवेंशनल नेचुरल गैस (Unconventional Natural Gas): इसमें शेल गैस, कोलबेड मीथेन और टाइट गैस शामिल हैं, जिन्हें
निकालने के लिए विशेष तकनीकी की आवश्यकता होती है।
एलएनजी (LNG- Liquefied Natural Gas): इसे -162 डिग्री सेल्सियस पर ठंडा कर तरल बनाया जाता है, जिससे इसे आसानी
से ट्रांसपोर्ट किया जा सके।
सीएनजी (CNG - Compressed Natural Gas): इसे उच्च दबाव पर संपीड़ित कर बहनों में ईंधन के रूप में उपयोग किया
जाता है।
प्राकृतिक गैस के उपयोग
प्राकृतिक गैस का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है:
घरेलू उपयोग (PNG - Piped Natural Gas)
खाना पकाने के लिए
पानी गर्म करने एवं हीटिंग सिस्टम में
जनरेटर चलाने में
उद्योगिक उपयोग
बिजली उत्पादन (थर्मल पावर प्लांट)
उर्वरक, पेट्रोकेमिकल और प्लास्टिक उद्योग में कच्चे माल के रूप में
स्टील, सीमेंट और कांच उद्योग में ऊर्जा स्रोत के रूप में
परिवहन क्षेत्र
सार्वजनिक परिवहन ( बसे, ऑटो रिक्शा)
निजी वाहनों में ईंधन के रूप में
भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेन) LNG में का उपयोग
अन्य उपयोग
हाइड्रोजन उत्पादन में
मेडिकल और फार्मास्युकिल्स उद्योग में
निष्कर्ष
प्राकृतिक गैस एक स्मार्ट, स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा स्रोत है जो भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में
महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारत सरकार और निजी क्षेत्र को मिलाकर गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना
चाहिए ताकि देश ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों लक्ष्यों को प्राप्त कर सके।
“प्राकृतिक गैस - स्वच्छ ऊर्जा सुरक्षित भविष्य!