परिचय
आज के डिजिटल युग में तकनीकी ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) भी ऐसी ही एक
आधुनिक तकनीकी है जो हमारे दैनिक जीवन को और भी सुविधाजनक और स्मार्ट बना रही है। IoT का मतलब “चीजों का
इंटरनेट”। यह एक ऐसी प्रणाली है जिसमें विभिन्न उपकरण (Devices) इंटरनेट के माध्यम से एक दूसरे से जुड़कर डेटा का
आदान-प्रदान करते हैं। इस तकनीकी का उपयोग घर, ऑफिस, शहर, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और यहां तक की पूरे शहर को
स्मार्ट बनने के लिए किया जा रहा है।
इस लेख में हम IoT क्या है, यह कैसे काम करता है, इसके उपयोग और इसके भारत जैसे देश पर क्या प्रभाव के बारे में
विस्तार से जानेंगे।
IoT क्या है?
IoT यानी “इंटरनेट ऑफ थिंग्स” एक ऐसी तकनीकी है जो इंटरनेट के माध्यम से विभिन्न उपकरणों को आपस में जोड़ती है।
इन उपकरणों में सेंसर, सॉफ्टवेयर और अन्य टेक्नोलॉजी लगी होती हैं, जो डेटा को एकत्र करके उसे इंटरनेट के माध्यम से
अन्य उपकरणों या सिस्टम के साथ साझा करती हैं।
उदाहरण के लिए, एक स्मार्ट घर में लगे उपकरण जैसे स्मार्ट लाइट, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फ्रिज और इंटरनेट से जुड़े होते हैं और
आपके मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकते हैं। ये उपकरण आपस में जुड़कर डेटा शेयर करते हैं
और आपके जीवन को आसान बनाते हैं।
IoT कैसे काम करता है?
IoT का काम करने का तरीका काफी सरल है। इसमें मुख्य रूप से तीन चीज शामिल होती हैं:
सेंसर और उपकरण sensors and device
IoT उपकरणों में सेंसर लगे होते हैं जो अपने आसपास के वातावरण से डेटा एकत्रित करते हैं
यह डेटा तापमान, नमी, प्रकाश, गति आदि से संबंधित हो सकती है।
कनेक्टिविटी connectivity
एकत्र किया गया डेटा इंटरनेट के माध्यम से क्लाउड सर्वर या अन्य उपकरणों तक पहुंचाया जाता है। इसके लिए वाई-फाई,
ब्लूटूथ, नेटवर्क सेल्यूलर नेटवर्क आदि का उपयोग किया जाता है।
डाटा प्रोसेसिंग और एक्शन data processing and action
डाटा को क्लाउड सर्वर पर प्रक्रिया किया जाता है और उसके आधार पर निर्णय किए जाते हैं। उदाहरण के लिए, यदि स्मार्ट
घर में तापमान सेंसर से पता लगाया कि कमरा गर्म हो गया है तो वह स्वचालित रूप से एयर कंडीशन को चालू कर सकता है।
IoT के उपयोग
IoT का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। यहां मुख्य क्षेत्रों के बारे में बताया गया है:
स्मार्ट होम (Smart home)
IoT का सबसे अधिक उपयोग स्मार्ट घर में किया जा रहा है। स्मार्ट लाइट्स, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट लॉक आदि
उपकरण इंटरनेट से जुड़े होते हैं और आपके मोबाइल फोन के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकते हैं। ये उपकरण आपके
जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं।
निष्कर्ष
IoT तकनीकी ने हमारे जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। यह तकनीकी हमारे घर, ऑफिस, शहर, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग
और शिक्षा को अधिक स्मार्ट और कुशल बना रही है। भारत जैसे विकासशील देश में IoT का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा
सकता है। हालांकि, इस तकनीकी के कुछ नुकसान भी है, जैसे सुरक्षा जोखिम और निजता का खतरा। इसलिए IoT का
उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
भविष्य में IoT तकनीकी और अधिक विकसित होगी और हमारे जीवन को और भी सुविधाजनक बनाएगी। इसलिए, हमें इस
तकनीकी के बारे में जागरूक होना चाहिए और इसका सही तरीके से उपयोग करना चाहिए।