जेईई मेन (JEE Main) और जेईई एडवांस (JEE Advanced): विस्तृत जानकारी

 


जेईई मेन (JEE Main) और जेईई एडवांस (JEE Advanced): विस्तृत जानकारी


भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) का आयोजन किया जाता है। जेईई मुख्य रूप से दो चरणों में होता है:

 

  1. जेईई मेन (JEE Main)

  2. जेईई एडवांस (JEE Advance)


नीचे इन दोनों परीक्षाओं की विस्तार से जानकारी दी गई है:

 

जेईई मेन (JEE main)


जेईई मेन क्या है?

 जेईई मेन भारत का एक राष्ट्रीय स्तर का इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा देश भर के एनआईआईटी (IIITs ),और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (CFTIs) में प्रवेश के लिए आवश्यक है।


पात्रता (Eligibility)

  1. शैक्षणिक योग्यता:

 उम्मीदवार को 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने होना चाहिए।

 गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान (या बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी) मुख्य विषय होना चाहिए।

2. आयु सीमा:

 आयु सीमा का कोई कठोर मापदंड नहीं है, लेकिन उम्मीदवार को संबंधित वर्ष में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।

3. परीक्षा में प्रयासों की संख्या:

 एक उम्मीदवार अधिकतम तीन वर्ष तक लगातार यह परीक्षा दे सकता है।


परीक्षा प्रारूप (Exam Pattern)

1. परीक्षा के पेपर:

 पेपर 1: बी.टेक / बी. ई. पाठ्यक्रम के लिए।

 पेपर 2: बी आर्क / बी प्लानिंग के लिए।

2. परीक्षा का माध्यम:

 ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)।

3. प्रश्नों की संरचना:

प्रश्न बहुविकल्पी (MCQ) और संख्यात्मक प्रकार के होते हैं।

4. विषय:

 भौतिक, रसायन और गणित।

5. अंक प्रणाली: प्रत्येक सही उत्तर के लिए + 4 अंक, गलत उत्तर के लिए -1 अंक (केवल MCQ में)।


सिलेबस:

भौतिकी: काईनेमेटिक्स, थर्मोडनिमिस्क, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, ऑप्टिल्स आदि।

 रसायन विज्ञान: भौतिक, जैविक और अकार्बनिक रसायन।

 गणित: अलजेब्रा, कैलकुलस, ट्रिग्नोमेट्री, वेक्टर आदि।



परीक्षा की मुख्य विशेषताएं 

परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है (जनवरी और अप्रैल)।

उम्मीदवार दोनों सत्रों में भाग ले सकते हैं, और बेहतर स्कोर वाले छात्र को मान्यता दी जाती है।

 कुल अंक 300 (पेपर 1 के लिए)।


महत्व:

JEE main में प्राप्त अंक के आधार पर, एन आई आई टी, आईआईटी और अन्य संस्थाओं में प्रवेश मिलता है। या जी एडवांस्ड में बैठने के लिए पात्रता परीक्षा भी है।


जेईई एडवांस (JEE Advance)


जेईई एडवांस क्या हैं 

जेईई एडवांस, भारत के भारतीय औद्योगिक संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए आयोजित एक उच्च स्तरीय परीक्षा है। यह परीक्षा केवल जेईई मेन में उत्तीर्ण (टॉप 250000 रैंक) वाले उम्मीदवारों के लिए होती है।


पात्रता (Eligibility)

1 जेईई मेंस में रैंक:उम्मीदवारों को जेईई मेंस में शीर्ष 250000 में स्थान प्राप्त करना होगा।

2 शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को 10+2 परीक्षा में कम से कम 75% अंक(एससी/एसटी/पीडब्लूडी के लिए 65%) प्राप्त करने चाहिए या बोर्ड के टॉप 20 में होना चाहिए।

3 आयु सीमा:

 समान वर्ग के लिए अधिकतम आयु पर 25 वर्ष।

आरक्षित श्रेणी के लिए 5 वर्ष की छूट।

4 परीक्षा के प्रयास: उम्मीदवार केवल दो बार (लगातार 2 वर्ष) जेईई एडवांस दे सकते हैं।


परीक्षा प्रारूप (Exam Pattern)

1 परीक्षा का पेपर: जेईई एडवांस में दो पेपर होते हैं (पेपर 1 और पेपर 2), जो दोनों अनिवार्य है।

2 प्रश्नों के संरचना: बहुविकल्पी प्रश्न (MCQ), संख्यात्मक आधारित प्रश्न, और मिलन प्रकार के प्रश्न।

3 परीक्षा का माध्यम: ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)

4 विषय: भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित।


सिलेबस:

जेईई मेन सिलेबस के अलावा, कुछ अतिरिक्त टॉपिक को शामिल किया जाता है।

यह परीक्षा अधिक चुनौती पूर्ण होती है।

 अंक प्रणाली:

अंकों की प्रणाली हर साल बदलती रहती है।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है।


 मुख्य विशेषताएं: यह परीक्षा आईआईटी द्वारा आयोजित की जाती है।

इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की समस्या समाधान, तार्किक सोच, और विषयों की गहराई से समझ को जांचना है।

इसके आधार पर भारत के 23 आईआईटी में प्रवेश मिलता है।


महत्व 


आईआईटी में प्रवेश के अलावा, यह परीक्षा भारत के कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए भी मान्य है।


जेईई की तैयारी के टिप्स:

  • 1 समय प्रबंधन 

  •  एक प्रभारी समय सारणी बनाएं और उसमें नियमित रूप से फॉलो करें।

  • 2 सिलेबस की अच्छी तरह से समझे एनसीईआरटी की किताबों से शुरुआत करें।

  • 3 मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र: 

  •  नियमित मॉक टेस्ट दे और पिछले वर्ष के पेपर हल करें।

  •  कमजोर क्षेत्र पर कम करें: अपने कमजोर विषय पर अधिक ध्यान दें।

  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें: पर्याप्त नींद में और सुरक्षित आहार का सेवन करें।


रिज़ल्ट 


जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड, दोनो ही परीक्षाएं भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण है। जेईई मेन अधिक व्यापक और प्रारंभिक स्तर की परीक्षा है, जबकि जेईई एडवांस एक विशेष और महत्वपूर्ण परीक्षा है, जिसका उद्देश्य आईआईटी जैसे प्रशिक्षित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करना है।

 इन परीक्षाओं के लिए सटीक रणनीति और अनुशासन के साथ तैयारी करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने